संविधान दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में “वन्दे मातरम्” गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के उपरान्त असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंजना ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी डॉ. रंजना के संयोजन में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को संसदीय प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यवाही की शुरुआत स्पीकर की भूमिका निभा रही वेदिका द्वारा युवा सांसदों के स्वागत एवं शपथ ग्रहण से हुई। इसके बाद महासचिव द्वारा शपथ–प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यवाही आगे बढ़ाने से पूर्व दिल्ली में हुई आतंकी घटना में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके उपरान्त प्रश्नकाल की शुरुआत हुई, जिसमें प्रतिपक्ष के सदस्यों ने शिक्षा, रोजगार, महंगाई, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े प्रश्न पूछे। विभागीय मंत्रियों ने उन प्रश्नों के उत्तर प्रस्तुत किए। कुछ उत्तरों पर प्रतिपक्ष द्वारा कड़ी आपत्ति जताते हुए सरकार पर गलत आँकड़े प्रस्तुत करने के आरोप भी लगाए गए।
शून्यकाल में भी जन–महत्व के मुद्दों पर प्रश्न पूछे गए। भोजनावकाश के बाद सदन में समान नागरिक संहिता से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत किया गया, जिस पर गहन विचार–विमर्श के उपरान्त इसे पारित किया गया। अंत में प्रधानमंत्री की भूमिका निभा रही काजल कश्यप के अभिभाषण के बाद स्पीकर द्वारा सदन की कार्यवाही समाप्त घोषित की गई। विपक्ष के नेता की भूमिका रीना कौर ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. रंजना द्वारा किया गया। संसदीय सत्र के उपरांत प्राचार्या ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. रमा अरोरा, डॉ. वंदना सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. मंगला, डॉ. ज्योति गोयल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती कृति टण्डन एवं सृष्टि सिंह सहित अन्य शिक्षक–कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
