युवक गोवा बीच पर नहा रहे थे। तभी अचानक दो युवक गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। एक युवक को राफ्ट पर मौजूद गाइड ने बचा लिया। लेकिन दूसरे का कुछ पता नहीं लग पाया है। ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में डीएम कैंप कार्यालय के समीप गोवा बीच पर रविवार दोपहर गंगा में नहाने के दौरान दिल्ली–नोएडा से आए एक युवक के लापता हो जाने से हड़कंप मच गया। युवक की खोजबीन जारी है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली नोएडा से तीन दोस्त घूमने के लिए तीर्थनगरी पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:15 बजे तीनों गोवा बीच पर नहा रहे थे। तभी अचानक दो युवक गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक राफ्ट पर मौजूद गाइड की नजर डूबते युवकों पर पड़ी। राफ्ट गाइड ने तुरंत साहस दिखाते हुए अपनी नाव से एक युवक को बचा लिया, लेकिन दूसरा युवक तेज धारा में बहकर ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी। एसडीआरएफ प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि लापता युवक की पहचान पिंटू शर्मा (24 वर्ष) पुत्र विजयपाल शर्मा, निवासी सोरखा, सेक्टर–115 नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद अन्य दो युवक अक्षय (18 वर्ष) पुत्र नंदराम सिंह, निवासी सेक्टर–35 नोएडा और अभिषेक शर्मा (18 वर्ष) पुत्र राकेश शर्मा बताए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम की ओर से देर शाम तक गंगा में सर्च अभियान जारी है। जहां युवक का कही पता नही चला।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *