पहाड़ों की रानी मसूरी में पहली बार अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया। स्वर्गीय बॉलीवुड अभिनेता टॉम ऑल्टर की स्मृति में आयोजित इस मसूरी अल्ट्रा मैराथन में लगभग 411 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 42 किलोमीटर और 50 किलोमीटर की श्रेणियों में संचालित की जा रही है। अपर सचिव अभिषेक रुहेला, जेमी ऑल्टर, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत कराई। मिसेज ग्लोब अनुराधा गर्ग और नगर पालिका अध्यक्ष ने भी 5 किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभाग किया। मैराथन को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं पुलिस, आईटीबीपी और विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
