नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में रविवार को देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यदि छात्र समय प्रबंधन के साथ अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें, तो उनका भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा। भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम 2025 के तहत पहुंचे छात्रों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि यह यात्रा उनके लिए नए अनुभव और व्यापक दृष्टिकोण लेकर आई होगी। उन्होंने विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान नई सीख और प्रगति के द्वार खोलते हैं। अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि जब उनके पिता सेना से सेवानिवृत्त हुए, तब वे कक्षा 9 में थे। उन्होंने पहली बार अकेले खटीमा से नैनीताल एक्सप्रेस पकड़कर सागर जाकर अपनी 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। यह उनका पहला शैक्षिक भ्रमण था, जिसने उन्हें जीवनभर सीखते रहने की प्रेरणा दी। सीएम धामी ने छात्रों को मेहनत, कौशल और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सलाह दी। उन्होंने लेखन को साफ और स्पष्ट रखने पर जोर देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी है। स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य के भीतर असीम शक्ति होती है, जिसे उजागर करने के लिए आत्मविश्वास, एकाग्रता और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं को समय प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हुए कहा कि चुनौतियाँ और प्रतिस्पर्धा ही जीवन में आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के दौरान देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *