उधमसिंहनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत काशीपुर पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। 14 नवंबर 2025 की रात ढकिया रायपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल (UK 18 F–2571) को रोककर की गई तलाशी में 33.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेश पर तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में की गई इस संयुक्त कार्रवाई में आरोपी महेंद्र कुमार (27 वर्ष), पुत्र रामलाल, निवासी ग्राम ध्याननगर, थाना जसपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अवैध रूप से स्मैक का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने बरामद स्मैक और बाइक को कब्जे में लेकर कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 474/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुनील सुतेड़ी (प्रभारी एसओजी काशीपुर), उप निरीक्षक हेमचंद तिवारी, उप निरीक्षक गणेश पांडे, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार तथा कांस्टेबल हरीश शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध नेटवर्क को खत्म करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी और सख्ती से जारी रहेंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
