काशीपुर को मिला सशक्त नेतृत्व — श्रीमती अलका पाल बनीं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा आज जारी की गई सूची में काशीपुर को नई ऊर्जा देने वाला बड़ा नाम सामने आया है। पार्टी संगठन ने काशीपुर महानगर कांग्रेस की कमान श्रीमती अलका पाल को सौंपी है।

एआईसीसी महासचिव श्री के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में उन्हें काशीपुर सिटी कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कांग्रेस के प्रदेश स्तर पर चल रहे संगठन सशक्तिकरण अभियान का हिस्सा है।

इसी क्रम में श्री गणेश गोदियाल को एक बार फिर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि श्री प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष तथा डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई जिम्मेदारियों के साथ कांग्रेस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए अब नए नेतृत्व को आगे लाया जा रहा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *