ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के अंतर्गत भागीरथी धाम के निकट गंगा नदी में स्नान के दौरान एक किशोर तेज धाराओं में बहकर लापता हो गया। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक निवासी 13 वर्षीय आदित्य रतूड़ी, पुत्र दिनेश प्रसाद रतूड़ी, गुरुवार शाम करीब चार बजे अपने अन्य साथियों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। बताया जा रहा है कि नदी की गहराई का सही अनुमान न लगा पाने के कारण आदित्य अचानक गहराई में चला गया और तेज बहाव में ओझल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना लक्ष्मणझूला पुलिस और एसडीआरएफ ढालवाला की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने गंगा में व्यापक खोज अभियान चलाया। डीप डाइवरों ने गहराई में जाकर भी तलाश की, लेकिन देर रात तक किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि अंधेरा होने के कारण खोज अभियान को रोकना पड़ा है। अब शुक्रवार सुबह पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *