आपदा में उजड़े मजाड़ा के लोगों ने इस बार दिवाली न मनाने का फैसला लिया था। अमर उजाला गांव के लोगों की पीड़ा को प्रमुखता से उठाया था। आज सीएम यहां लोगों के बीच पहुंचेंगे। रविवार को प्रशासन की टीमों ने गांव में व्यवस्थाएं परखकर तैयारियां की आपदा में उजड़े मजाड़ा गांव के लोगों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिवाली मनाई। सीएम सोमवार को मजाड़ा पहुंचे। मजाड़ा के लोगों ने इस बार दिवाली न मनाने का निर्णय लिया है। उनकी इस पीड़ा को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो सरकार ने इसका संज्ञान लिया। रविवार को प्रशासन की टीमों ने भी गांव में व्यवस्थाओं को परखकर वहां जरूरी तैयारियां की। गत 15 सितंबर को देहरादून के मजाड़ा-कार्लीगाड गांव में आपदा ने भारी तबाही मचाई थी। दोनों ही गांवों में सब कुछ तहस-नहस हो गया है। मजाड़ा में एक मजदूर सहित गांव निवासी अंकित आपदा को एक महीना बीत गया लेकिन अभी तक भी मजाड़ा के लोग इस आपदा को भुला नहीं पाए हैं और न ही वहां पर जीवन पटरी पर आया है। जहां पूरा देश दीपावली के जश्न में डूबा हुआ है वहीं मजाड़ा के लोगों में आज भी मायूसी है। यही कारण है कि मजाड़ा के लोगों ने इस दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। 18 अक्तूबर को इस संबंध में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली मजाड़ा के लोगों के साथ मनाने की बात कही है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *