हाईवे के किनारे उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में एक जली हुई लाश देखी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। घटना हाईवे किनारे स्थित झाड़ियों की है, जहां 25 साल की एक युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस को शक है कि युवती की हत्या कर शव को पहचान छिपाने के लिए जलाया गया है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। हमें सूचना मिली थी कि हाईवे के पास झाड़ियों में एक जला हुआ शव पड़ा है। टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पहचान और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।” पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके। वहीं, स्थानीय लोगों से भी पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
