देहरादून। उत्तराखंड सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनकी छवि धूमिल करने वाली भ्रामक पोस्टों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दर्ज कराई है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में कहा है कि कुछ लोगों द्वारा फेसबुक पर उनके खिलाफ झूठे और निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनका कोई तथ्य या सबूत नहीं है। तिवारी ने अपनी तहरीर में लिखा है कि ये पोस्टें उनकी व्यक्तिगत छवि और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की साजिश के तहत प्रसारित की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन भ्रामक पोस्टों से न केवल उनकी, बल्कि राज्य सरकार की छवि को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। डीजी सूचना ने एसएसपी से अनुरोध किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की जाए और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने तहरीर के साथ सोशल मीडिया पोस्टों की प्रतियां भी पुलिस को सौंपी हैं। इस प्रकरण को लेकर देहरादून पुलिस की एंटी साइबर क्राइम टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित हो रही संबंधित पोस्टों के स्रोतों और प्रसारकों की पहचान करने में जुटी हुई ह सूचना विभाग के सूत्रों के अनुसार, विभाग प्रमुख का यह कदम राज्य में अफवाहों और फर्जी सूचनाओं के प्रसार पर रोक लगाने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
