हरिद्वार, 15 अक्तूबर। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज जैसे त्योहारों को देखते हुए हरिद्वार में 17 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक विशेष यातायात प्लान लागू रहेगा। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नो-एंट्री, वन-वे, और पार्किंग व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती जाएगी।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने यातायात प्लान के सुचारु क्रियान्वयन के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और अव्यवस्था से बचने की अपील की है।
🔶 ज्वालापुर क्षेत्र: नो-एंट्री और पार्किंग व्यवस्था
नो-एंट्री (8 AM – 10 PM):
- जटवाड़ा पुल से दुर्गा चौक
- रेलचौकी
- सेक्टर-2 से भगत सिंह चौक तक
भारी और लोडिंग वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।
पार्किंग स्थल:
- ज्वालापुर इंटर कॉलेज
- रेलवे स्टेशन पार्किंग
- भगत सिंह चौक से सेक्टर-2 के बीच खाली स्थान
- भाईचारा होटल के पास
- डॉ. चंदेला अस्पताल के सामने
ट्रैफिक नियंत्रण बिंदु:
- सेक्टर-2 बैरियर
- दुर्गा चौक
- रेलवे अंडरपास
- श्रीराम चौक
- घासमंडी चौक
- रामलीला ग्राउंड
- मैदानियान
वन-वे प्लान:
रानीपुर मोड़ पर ट्रैफिक दबाव होने की स्थिति में बीएचईएल और सेक्टर-2 से आने वाले वाहनों को टिबड़ी मार्ग होते हुए पुराने रानीपुर मोड़ तक वन-वे में डायवर्ट किया जाएगा।
प्रवेश प्रतिबंध:
- श्रीराम चौक से कटहरा बाजार तक सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
🔷 नगर कोतवाली क्षेत्र: रूट प्लान और पार्किंग
नो-एंट्री (8 AM – 10 PM):
- सूखीनदी तिराहा से भीमगोड़ा बैरियर
- पंतद्वीप से भीमगोड़ा बैरियर तक
सभी कमर्शियल लोडिंग वाहनों की नो-एंट्री।
प्रतिबंध:
- वेदनिकेतन तिराहा से श्मशान घाट तक ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा प्रतिबंधित।
पार्किंग स्थल:
- दूधाधारी और करपात्री चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए ऋषिकुल मैदान।
चेकिंग पॉइंट:
- भीमगोड़ा बैरियर
- वेदनिकेतन तिराहा
- पंतद्वीप गेट
डायवर्जन:
- ऑटो और चारपहिया वाहन सूखनदी तिराहा से करपात्री चौक होकर हाईवे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
🔶 कनखल क्षेत्र: यातायात नियंत्रण
नो-एंट्री (8 AM – 10 PM):
- सिंहद्वार से जगजीतपुर चौकी तक लोडिंग वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित।
पार्किंग स्थल:
- कृष्णानगर पुलिया से प्रेमनगर चौक तक नहर पटरी मार्ग के किनारे।
बैरियर प्वाइंट:
- सिंहद्वार
- देशरक्षक तिराहा
- चौकी जगजीतपुर
डायवर्जन:
- शंकर आश्रम, जहान्वी डेल और रामदेव पुलिया मार्गों से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
🔷 रानीपुर क्षेत्र: नो-एंट्री और पार्किंग प्रबंध
नो-एंट्री (8 AM – 10 PM):
- चिन्मय चौक से शिवालिकनगर चौक
- बसपा तिराहा
- सलेमपुर चौक
भारी और छोटे लोडिंग वाहनों पर प्रतिबंध।
पार्किंग स्थल:
- चिन्मय डिग्री कॉलेज
- सीआईएसएफ गेट के पास (शिवालिकनगर से आने वाले वाहनों के लिए)
चेकिंग:
- शिवालिकनगर चौक
- बसपा तिराहा
🚨 पुलिस की अपील और सख्ती
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बाजारों में वाहन सिर्फ निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में दोपहिया वाहनों का उपयोग करें।
- नो-पार्किंग ज़ोन में खड़े वाहनों पर टोइंग कार्रवाई की जाएगी।
- नो-एंट्री और वन-वे नियमों का उल्लंघन करने पर चालान और कानूनी कार्रवाई होगी।
- व्यापारियों से भी आग्रह किया गया है कि वे ग्राहकों को दुकान के आगे वाहन न खड़ा करने के लिए प्रेरित करें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
