काशीपुर। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने मोहल्ला अलीखां क्षेत्र में लागू धारा 163 बीएनएस को समाप्त कर दिया है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व “आई लव मुहम्मद” जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना के बाद एहतियातन एसडीएम ने 22 सितंबर 2025 को सायं 7 बजे से प्रातः 7 बजे तक के लिए क्षेत्र में धारा 163 बीएनएस लागू की थी। इसी बीच, कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला था और उक्त क्षेत्र से धारा हटाने की मांग की थी। आज एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने आदेश जारी करते हुए मोहल्ला अलीखां क्षेत्र से धारा 163 बीएनएस समाप्त करने की घोषणा की। आदेश में कहा गया कि 22 सितंबर 2025 को कोतवाली काशीपुर प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर यह धारा लागू की गई थी, जिसे अब शांति व्यवस्था सामान्य होने के बाद हटा दिया गया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
