राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत काशीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा एक जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर ठगी और उससे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना था।

कोतवाली से प्रारंभ हुई यह बाइक रैली मुख्य बाजार, किला मोहल्ला, मुंशीराम चौराहा, डॉक्टर लाइन, सत्येंद्र चंद गुड़िया मार्ग और महाराणा प्रताप चौक होते हुए पुनः कोतवाली परिसर में समाप्त हुई।

रैली के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता से जुड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों ने राहगीरों को साइबर अपराध से सतर्क रहने की सलाह दी और साइबर सुरक्षा के महत्त्व को समझाया।

इस रैली में एसएसआई अनिल जोशी, एसआई कौशल भाकुनी, एसआई कंचन पडलिया, एसआई सौरभ भारती, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, ज्ञानेंद्र कुमार, मुकेश कुमार और गजेंद्र गिरी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *