काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की काशीपुर इकाई के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। बुधवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। आखिरी बार चुनाव वर्ष 2020 में संपन्न हुए थे, जिसके बाद कोरोना महामारी के चलते पुरानी इकाई का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।
अब 10 अक्टूबर को हुई इस अहम बैठक के दौरान प्रेस वार्ता में औपचारिक रूप से नए चुनावों की घोषणा की गई। साथ ही चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में अश्विनी छाबड़ा, सत्यवान गर्ग, दिलप्रीत सेठी, और निकेश अग्रवाल को नामित किया गया है। वहीं, चुनाव अधिकारी के रूप में जतिन नरूला, प्रमोद राजहंस, राजाराम राजपूत, जतिन गोयल और हिमांशु अरोरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक के दौरान काशीपुर इकाई द्वारा पिछले कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की गई। इसके साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर प्रभात साहनी, अमन बाली, जतिन नरूला, जगमोहन बंटी, रोहित चावला सहित कई व्यापारी गण उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
