एम्स ऋषिकश में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/आयुष्मान भारत योजना शुरू हुए दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। संस्थान में इस स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश समेत देश के करीब एक दर्जन राज्यों के 31 हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया है।
एम्स प्रशासन ने बताया कि सरकार की इन स्वास्थ्य योजनाओं से पिछले दो वर्षों में 5000 से अधिक मरीजों, तीमारदारों व अन्य लोगों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड अथवा गोल्डन कार्ड बनाए गए। एम्स निदेशक प्रो रवि कांत ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य गरीब व जरुरतमंद लोगों को बेहतर उपचार निशुल्क प्रदान करना है। इस स्वास्थ्य योजना से हर रोज सैकड़ों लोग लाभ उठाते आ रहे हैं। संस्थान में इस योजना के तहत 24 घंटे मरीजों को लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन परिवारों के पास आयुष्मान भारत योजन का गोल्डन कार्ड नहीं है, ऐसे लोग अपने पहचान संबंधी संपूर्ण दस्तावेज के साथ एम्स ऋषिकेश में अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं, जिससे वह जरूरत पड़ने पर योजना के तहत निशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्य के लिए एम्स के आयुष्मान विभाग में अलग से काउंटर स्थापित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत मरीजों के सामान्य रोगों के साथ- साथ हड्डी रोग, कैंसर, हृदय रोग, मूत्र रोग व गुर्दे की बीमारियों का संपूर्ण इलाज किया जा रहा है। साथ ही कैंसर के उन मरीजों का इलाज सुविधा भी है जो रेडिएशन थैरेपी कराते हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नियमित तौर पर प्रतिदिन 8 से 10 मरीजों की डायलिसिस की जा रही है।
योजना से जुड़ी अर्चना जोशी ने बताया लाभार्थियों को पंजीकरण के समय ही योजना से मिलने वाले इलाज से जुड़ी संपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं। इस अवसर पर योजना के नोडल अधिकारी डॉ.अरुण गोयल, एसओ विमल सचान, रविंद्र सिंह, आयुष्मान भारत की निजी सहायक याश्वी, आयुष्मान मित्र प्रीति नेगी, कमल किशोर, विजित वर्मा, मनवीर सिंह रावत, देवेंद्र सिंह, महेश कोठारी, सुषमा, नवीन, रीना, ज्योति, पूजा, अमित, काव्या,उषा, हरप्रीत, किरणपाल, विकास रावत, श्रवण सेमवाल, अमनदीप नेगी आदि मौजूद थे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
