— भारत, उत्तराखण्ड और पौड़ी के लिए गौरव का क्षण
— शांति स्थापना, संस्थागत अखंडता और सतत विकास में देंगे योगदान कोटद्वार, पौड़ी। उत्तराखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी एवं वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के पद पर कार्यरत लोकेश्वर सिंह का चयन संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से सम्बद्ध एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। यह चयन एक कठोर एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के माध्यम से किया गया, जिसमें दुनियाभर के अधिकारी शामिल हुए। लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और बीते 11 वर्षों में उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वर्तमान में वे पौड़ी जनपद की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।अब अपनी नई भूमिका में वे शांति स्थापना, संस्थागत अखंडता और सतत विकास जैसे वैश्विक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। उनका यह चयन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत और उत्तराखण्ड दोनों के लिए गर्व का विषय है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भागीदारी और प्रभाव और मजबूत होगा। शीघ्र ही वे पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय संगठन में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *