यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने युवकों के बयान दर्ज किए। एसआईटी की टीम यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की जांच पड़ताल करने नई टिहरी जिला सभागार पहुंची। यहां जांच टीम के सामने अपने बयान दर्ज कराने के लिए दो युवक ही पेश हुए। पेपर लीक मामले को लेकर अभ्यर्थी विकास बिजलवान ने कहा कि पहले सब ठीक था। लेकिन जब सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो वीडियो में पेपर को लेकर सुना कि हम अंदर सब ठीक कर देंगे तो काफी दुख हुआ। उन्होंने परीक्षा की पारदर्शिता पर कई सवाल उठाते हुए अपने सुझाव भी दिए। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की मौजूदगी में हुई एसआईटी की जांच पड़ताल में अभ्यर्थी ने अपना पक्ष रखा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
