काशीपुर। काशीपुर गवर्नमेंट चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (KGCCI) द्वारा चैम्बर हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उद्योगों के सामने आ रही बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने बिजली आपूर्ति की अनियमितता, बार-बार होने वाली कटौती और वोल्टेज संबंधी दिक्कतों को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली समस्याओं के चलते उत्पादन कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे उद्योग और व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।इस अवसर पर चैम्बर पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बैठक में उठाए गए मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुँचाया जाएगा और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में अनेक उद्योगपति और व्यापारी मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
