मुरादाबाद थाना भोजपुर क्षेत्र के अंर्तगत आने वाली सिसमा दोराहे चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी का कारनामा प्रकाश में आया है सिसमा दोराहे पर ही चाय की एक छोटी सी दुकान लगाने वाले मोहम्मद फिरासत का मासूम बेटा समीर जिसकी आयु कुल 9 वर्ष बताइए जा रही है समीर अपने पिता की मदद करने के लिए चाय की दुकान में लगा रहता है लेकिन शुक्रवार को मासूम समीर के साथ कुछ ऐसा हुआ के सिसमा दोराहा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी केशव द्वारा मार पीट किये जाने का मामला तूल पकड़ गया।
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी केशव ने दुकान पर से आकर एक पानी की बोतल ली जब समीर द्वारा पानी की बोतल के पैसे मांगे तो पुलिसकर्मी केशव ने शराब के नशे में बच्चे को व उसके पिता को वर्दी का रूआब दिखाते हुए मासूम बच्चे समीर की पिटाई करना शुरू कर दीया समीर के पैर पर कई लाते मारी जिससे समीर के पैर में फैक्चर हो गया और वह बुरी तरह घायल हो गया ओर कहा कि आज के बाद मुझसे पैसे मांगे तो इससे भी बुरा हाल कर दूंगा ओर तेरे ये दुकान बंद करा दूंगा।
इस सारी घटना की जानकारी पीड़ित ने सिसमा दोराहा चौकी इंचार्ज अश्वनी से भी शिकायत की परंतु चौकी इंचार्ज द्वारा पीड़ित को सिर्फ यह दिलासा दे दिया गया कि हम केशव को समझा देंगे और तुम घर जाओ पीड़ित ने अब इंसाफ के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी से न्याय की गुहार लगाई है एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच करने की बात कही है अब देखना यह है कि पीड़ित को किस प्रकार न्याय मिलता है क्या इसी प्रकार शराब के नशे में ऐसे पुलिसकर्मी द्वारा मासूमों के साथ खिलवाड़ होता रहेगा क्या वर्दी का इसी प्रकार अपमान होता रहेगा या ऐसे चंद पुलिसकर्मी की वजह से अच्छे पुलिसकर्मियों की छवि को धूमिल होती रहेगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com