आज दिनांक 24 सितंबर 2025 को जिलाधिकारी उधमसिंहनगर के आदेश पर और एसडीएम काशीपुर के निर्देशों के तहत औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने थाना कोतवाली पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर मोहल्ला अली ख़ान और मोहल्ला साबित थाना क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी की।कुल 14 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अधिकतर मेडिकल स्टोर होलसेल लाइसेंस की आड़ में रिटेल का कारोबार कर रहे थे, जबकि इसके लिए रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की मौजूदगी अनिवार्य होती है। इसके अलावा, कई दुकानों में अस्वास्थ्यकर स्थिति भी पाई गई और मौके पर मनःप्रभावी औषधियों के बिल सत्यापित नहीं हो पाए।कार्रवाई में—07 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई।01 मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति हुई।04 मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं मिलने पर फर्मों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया।वहीं, न्यू राकेश मेडिकल स्टोर का संचालक टीम को देखकर मौके से फरार हो गया।भगत जी मेडिकल स्टोर में मनःप्रभावी दवाओं के बिल सत्यापित न होने पर प्रशासन ने दोनों मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया।इस छापेमारी टीम मेंसीनियर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर शुभम कोटनाला, निधि शर्मा और अर्चना उप्पल, कोतवाली पुलिस व काशीपुर प्रशासन शामिल रहे।
👉 प्रशासन ने साफ किया है कि बिना लाइसेंस, अवैध कारोबार और नियमों के उल्लंघन पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
