काशीपुर। नगर की राजनीति और छात्र राजनीति में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब महापौर दीपक बाली ने एबीवीपी समर्थित छात्रसंघ प्रत्याशी रिंकू बिष्ट के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने रिंकू बिष्ट को आगामी छात्रसंघ चुनाव के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, प्रदेश मंत्री भाजपा गुंजन सुखीजा, जिला महामंत्री अमित सिंह, सुशील शर्मा, मंडल अध्यक्ष मानवेन्द्र मानस, अर्जुन सिंह, जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, जिला संगठन मंत्री ABVP संतोष जुयाल, जिला प्रमुख ABVP शक्ति राणा, जिला सह संयोजक ABVP अमन चौधरी, नगर मंत्री आदित्य तनेजा, कॉलेज अध्यक्ष ABVP युक्ता त्रिपाठी, कॉलेज मंत्री ABVP दक्ष शर्मा, राहुल पैगिया, सुखदेव नामधारी, गगन कम्बोज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, सतनाम सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा साथी शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ एबीवीपी प्रत्याशी के समर्थन में नारे भी लगाए और छात्रसंघ चुनाव को लेकर जीत का विश्वास जताया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
