काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खा में बिना अनुमति निकाले गए जुलूस और पुलिस पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि घटना के मास्टरमाइंड नदीम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही सात अन्य उपद्रवियों को भी दबोचा गया है, जबकि 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि 21 सितंबर की रात करीब 400 लोग बिना अनुमति जुलूस निकाल रहे थे, जिससे यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो गई। जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने पथराव कर हमला कर दिया और एक सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

अधिकारियों के मुताबिक, नदीम अख्तर से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि उसके साथ और कौन लोग इस साजिश में शामिल थे। वहीं प्रशासन, नगर निगम और बिजली विभाग की टीमें इलाके में तैनात हैं ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके और माहौल शांत रखा जा सके।

एसएसपी ने साफ कहा कि कानून-व्यवस्था किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होने दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *