चमोली बादल फटने से मचा कहर चमोली ज़िले के नंदानगर क्षेत्र में बीते दिनों बादल फटने से तीन गांवों—सैंती लगा कुंतरी, फाली लगा कुंतरी और धुर्मा—में भारी तबाही मची। बताया जा रहा है कि बिंसर पहाड़ी की चोटी के दोनों ओर बादल फटने से पानी की तीन धाराएं बनीं, जिसने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। कई मकान मलबे में दब गए और ग्रामीणों की ज़िंदगी अचानक खतरे में आ गई। धुर्मा गांव की ममता देवी का साहस
धुर्मा गांव में गुमान सिंह का परिवार भी इस आपदा की चपेट में आ गया। बड़ी बहू ममता देवी जब बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रही थीं, तभी उन्हें पता चला कि ससुर गुमान सिंह घर के अंदर फंसे हैं। वह उन्हें बचाने लौटीं, लेकिन तभी भारी मलबा आ गया और पूरा मकान दब गया। ममता देवी और उनके ससुर दोनों मलबे में दब गए और तब से लापता हैं दूसरी बहू ने बचाई सास की जान
गुमान सिंह की दूसरी बहू ममता ने भी हिम्मत दिखाई। वह अपनी सास को बचाने के लिए घर में गई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन तभी मलबे का तेज़ बहाव आया और वह दलदल में फंस गई। ऐसे में उन्होंने पंखे से लटककर अपनी जान बचाई और जब पानी का बहाव कम हुआ तो किसी तरह बाहर निकल पाईं। कांवली देवी की जान पेड़ ने बचाई
इसी आपदा में गांव की एक अन्य महिला, कांवली देवी भी पानी के तेज बहाव में बहने लगीं। लेकिन सौभाग्य से नीचे लगे एक तिमले के पेड़ ने उनकी जान बचा ली। उन्होंने तुरंत पेड़ को पकड़ लिया और ऊपर चढ़कर अपनी ज़िंदगी सुरक्षित कर ली। इस तबाही में कई परिवार बेघर हो गए हैं और लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *