काशीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर—‘I Love मोहम्मद’ लिखे जुलूस के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। जुलूस में शामिल कुछ युवाओं और पुलिस के बीच कहासुनी के बाद हालात बिगड़ने लगे। देखते ही देखते भीड़ ने नारेबाज़ी शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुलाई गई और भारी पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल हालात पूरी तरह से काबू में हैं और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।प्रशासन की सख्ती और तत्परता से बड़ी घटना टल गई। वहीं, पुलिस ने कहा कि जो भी कानून हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुल मिलाकर, पुलिस की सख्ती और प्रशासन की मुस्तैदी से काशीपुर में हालात फिलहाल सामान्य हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
