उत्तराखंड के जसपुर में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य की धामी सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। जसपुर के पृथ्वीराज चौक से निकली कांग्रेस की विशाल जन आक्रोश रैली ने नगर में शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की भारी भीड़ इस रैली में शामिल हुई। रैली सुभाष चौक पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं ने छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान ने सभा का आयोजन किया। सभा को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत प्रदेश और जिले के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। राज्य की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है, महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। भाजपा ने पंचायत चुनाव में धनबल और गुंडागर्दी का सहारा लिया। जनता ने कांग्रेस को मैंडेट दिया है।” यशपाल आर्य ने कहा कि एक ओर उत्तराखंड आपदा से जूझ रहा है, वहीं प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। आपदा राहत में भी जाति और धर्म देखकर राजनीति की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रदेश में जीत का परचम लहराएगी। जसपुर की इस जन आक्रोश रैली ने कांग्रेस के तेवर और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का संकेत दे दिया है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
