देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा (Karligadh क्षेत्र) में देर रात भीषण बादल फटने की घटना हुई। अचानक आई जलधारा ने क्षेत्र में कई दुकानों और होटलों को क्षति पहुँचाई। कुछ वाहन बह गए, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

🔴 मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और प्रशासन ने एहतियातन कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।
🚨 एसडीआरएफ और जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
🌊 नालों और नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों में दहशत है।

पर्यटन स्थल होने के कारण सहस्त्रधारा में भीड़ रहती है, लेकिन भारी बारिश के चलते लोगों को वहाँ न जाने की सलाह दी गई है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *