भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार लागू किए गए तीन अध्यादेश को लेकर शुक्रवार को जुलूस निकाल कर काशीपुर मुरादाबाद हाई वे पर चक्का जाम किया l प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर अध्यादेश वापस लेने की मांग की l
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला महासचिव घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय से जुलूस निकाल कर काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर तिकोनिया चेक पोस्ट के सामने धरना प्रदर्शन किया l इस दौरान दोनों और सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई ज्ञापन में कहा कि राज्य की मंडियों के बाहर कोई भी किसी भी राज्य का व्यापारी खरीद सकता है मंडियों वाले कानून उस पर लागू नहीं होंगे मसलन कमीशन इस हिसाब से मंडिया राज्य की आमदनी का स्रोत है और किसान का एटीएम है वह तबाह हो जाएंगी कांटेक्ट खेती को बढ़ावा बड़े- बड़े कारोबारी 10000, 20000 एकड़ में खेती करेंगे खुद या आपसे एक समझौता करेंगे थोड़ा बहुत एडवांस देकर कि आपको फसल उन्हीं को बेचनी पड़ेगी कुछ कमी निकाल कर आपको मूल्य कम देंगे यह तीनों अध्यादेश कारोबारी व्यापारी ट्रेडर व देशी और विदेशी निवेशकों के हित में है खेती-किसानी के हित में यह अध्यादेश नहीं है इन बिलों के स्थान पर एमएसपी गारंटी अधिनियम लाया जाए जिससे कम मूल्य पर फसल खरीदने पर सीधा जेल जाए वह डॉक्टर स्वामीनाथन आयोग के अनुसार फसल का एमएसपी तय किया जाए वह बकाया गन्ने का भुगतान अविलंब तुरंत दिलवाया जाए व बिजली व्यवस्था ठीक कराई जाए
व कांग्रेस पार्टी ने समर्थन किया इस दौरान तहसील अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, जिला महासचिव घनेंद्र शर्मा, चौधरी अयूब अली, हरी राज सिंह, गजेंद्र सिंह, चौधरी शिवराज सिंह बिश्नोई, मंसाराम यादव, उमेश कुमार अग्रवाल, शिवराम शर्मा, पंडित आशुतोष कुमार, चौधरी विजेंद्र सिंह, टेक पाल सिंह, अशोक कुमार, समर पाल सिंह, बलवीर सिंह, नेपाल सिंह, यशपाल सिंह, हरिओम सिंह आदि वे कांग्रेस पार्टी के सजीव सिघल यासीन क़ुरैशी मोइन आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहेl

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com