काशीपुर की बेटी, प्रतिभाशाली पत्रकार, कवयित्री एवं बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी स्व. अनुश्री भारद्वाज की प्रथम पुण्यतिथि पर आज प्रकृति हमारी धरोहर संस्था के तत्वावधान में जसपुर खुर्द स्थित गार्डन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काशीपुर के अनेक समाजसेवी, पत्रकार बंधु एवं महाविद्यालय के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने स्व. अनुश्री भारद्वाज को नम आंखों से याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अनुश्री भारद्वाज ने अपने संघर्षशील जीवन, कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर पत्रकारिता एवं साहित्य जगत में विशेष पहचान बनाई। वे काशीपुर की युवा पीढ़ी, विशेषकर छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि अनुश्री भारद्वाज का जाना काशीपुर की पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि उनके सपनों और विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी स्मृति को जीवित रखा जाएगा।इस अवसर पर उत्तराखंड एथलीट चैंपियन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, समाजसेवी एवं पीसीसी सदस्य अलका पाल, काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सिटी, श्याम मॉडर्न स्कूल के प्रबंधक अमित शर्मा, समाजसेवी एवं पत्रकार एम. ए. राहुल, पत्रकार जुगनू खान, पत्रकार मोहम्मद शमी, पत्रकार भागीरथ शर्मा, पत्रकार सुनील कोठारी, पत्रकार बकुल डोनाल्ड, पत्रकार हिमांशु ठाकुर, पत्रकार अनुराग भटनागर, पत्रकार अभिषेक बलोदी, चित्रांश सक्सेना, छात्र सेवक जतिन शर्मा, रिंकु बिष्ट, अंचित शर्मा सहित अनेक छात्र एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *