काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने शनिवार को प्रेसवार्ता में घोषणा की कि मंगलवार से काशीपुर में रजिस्ट्री प्रक्रिया दोबारा शुरू हो जाएगी। लंबे समय से हाउस टैक्स रसीद पर रजिस्ट्री बंद होने से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद जिलाधिकारी स्तर पर समाधान निकला है।महापौर ने बताया कि दाखिल-खारिज की प्रक्रिया भी निगम में शुरू कर दी गई है। अब सिर्फ ₹1000 फाइल चार्ज और एक एफिडेविट पर दाखिल-खारिज कराया जा सकेगा। उन्होंने अनाधिकृत कॉलोनियों को लेकर कहा कि वन टाइम सेटलमेंट योजना का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। मास्टर प्लान पर महापौर ने कहा कि नया ड्राफ्ट 3-4 महीने में आने की उम्मीद है, जिसमें पुरानी बस्तियों और कॉलोनियों को यथावत रखकर सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। महापौर ने विश्वास जताया कि इन फैसलों से जनता को बड़ी राहत मिलेगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
