आम आदमी पार्टी नेता मुमताज़ मन्सूरी ने कहा कि किसानों का बिल पास करने से पहले किसी किसान से सलाह नहीं ली गई। अन्नदाताओं के खिलाफ बिल पास करना केंद्र सरकार की किसान विरोधी सरकार होने का प्रमाण है।
आम आदमी पार्टी के नेता मुमताज़ मन्सूरी ने कहा कि अडानी ओर अम्बानी के लाभ के लिए बनाया गया बिल सरकार को वापस लेना ही होगा। इस किसान विरोधी कृषि अध्यादेश से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है।
मुमताज़ मन्सूरी ने कहा कि इस अध्यादेश से छोटे बड़े सभी किसान बिना बिचौलिए के अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे और छोटे किसान नुकसान उठाकर अपने ही खेतों में दूसरों की मजदूरी करने पर मजबूर ही जायेगा।
किसानों की कमर तोड़ने वाला ये बिल ओर सरकार का किसानों के विरुद्ध किया गया यह निर्णय कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
आम आदमी पार्टी नेता मुमताज़ मन्सूरी ने कहा कि प्रधानमंत्री को फ़िल्म स्टारों ओर क्रिकेट खिलाड़ियों से बार बार बात करने ओर मिलने का समय मिल जाता है परंतु किसानों से सलाह मशवरा करने की फुरसत नहीं मिलती ओर बिना किसानों की मर्जी के उनपर ये अध्यादेश थोपा जा रहा है। मुमताज़ मन्सूरी ने बताया कि प्रदेश भर की शुगर मिलों पर वर्षों से किसानों का करोड़ों रुपये का बकाया भुगतान नहीं होने के कारण किसानों की कमर टूटी हुई थी ऊपर से ये काला कानून थोप कर सरकार ने किसानों को न जीने का छोड़ा न मरने का छोड़ा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर जनमुद्दे पर विफल हो चुकी है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
