रुद्रपुर, कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री श्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर कलेक्ट्रेट के एपीजे सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की।
मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को काशीपुर आरओबी का कार्य शीघ्र पूर्ण करने और महाराणा प्रताप चौक से रामनगर मार्ग सहित सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मानसून के बाद तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को विद्यालयों के पास लटकती तारों को तत्काल दुरुस्त करने तथा पेयजल निगम को जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
बैठक में अनुपस्थित प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश मंत्री ने मौके पर ही जारी किए। उन्होंने सीडीओ को मनरेगा भुगतान समय पर कराने और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों की मरम्मत तत्काल शुरू करने के आदेश भी दिए।
मंत्री ने उद्यान, अमृत सरोवर और जल संस्थान सहित अन्य विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए साफ कहा कि जनहित कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, तिलक राज बेहड़, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
