उधम सिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे “नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान” के तहत काशीपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रेलवे फाटक के पास चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 480 प्रतिबंधित कैप्सूल और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने शुक्रवार (05 सितंबर 2025) को काशीपुर क्षेत्रांतर्गत टांडा उज्जैन-खड़ाकपुर देवीपुरा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी मोहम्मद शाकिब अंसारी (उम्र 39 वर्ष, निवासी थाना शाबिक, कोतवाली काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर) को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से 480 प्रतिबंधित कैप्सूल (Paracetamol, Dicyclomine Hydrochloride & Tramadol Hydrochloride) और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 377/2025 धारा 8/22/60 NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया है। उसे रात करीब 8:55 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त से बरामद नशीले कैप्सूलों के स्रोत और नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बरामद माल का विवरण

480 प्रतिबंधित कैप्सूल

एक मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस)

पुलिस टीम

निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर)

उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी

उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी

कॉन्स्टेबल सुभाष कुमार

कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह कनवाल

कांस्टेबल सचिन चौधरी

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *