वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के रिश्ते बहुत अच्छे हैं, लेकिन कई सालों से यह रिश्ता एकतरफा रहा है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत लगातार अमेरिका पर अधिक टैरिफ लगाता रहा है, जिससे अमेरिकी व्यापारियों और कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने उदाहरण देते हुए कहा कि हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर भारत द्वारा लगाए गए भारी टैरिफ अमेरिका के लिए असमानता पैदा करते हैं। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका इस मामले में टैरिफ हटाने के पक्ष में नहीं है और अमेरिकी उद्योगों के हितों की रक्षा के लिए यह कदम उठाना ज़रूरी है।
ट्रंप ने कहा, “भारत से हमारे रिश्ते दोस्ताना हैं, लेकिन व्यापार में निष्पक्षता भी उतनी ही ज़रूरी है। अमेरिका अब किसी भी देश को एकतरफा फायदा नहीं लेने देगा।”
इस बयान के बाद एक बार फिर भारत-अमेरिका व्यापार संबंध सुर्खियों में आ गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में तनाव बढ़ सकता है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
