मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक निकायों और उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में वृद्धि की है। धामी सरकार ने पांचवें और छठे केंद्रीय वेतनमान के अंतर्गत सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री धामी ने निर्णय लिया है कि—
पांचवां वेतनमान: 1 जनवरी से महंगाई भत्ता 455% से बढ़ाकर 466% किया जाएगा।
छठा वेतनमान: 1 जनवरी से महंगाई भत्ता 246% से बढ़ाकर 252% किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए भी बजट स्वीकृत किया है—
जिला कारागार पिथौरागढ़ में अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹417.72 लाख।
उपकारागार रुड़की में नवीन अतिरिक्त आवासीय भवनों के लिए ₹251.49 लाख।
धारचूला विस क्षेत्र के रालम अंतर्गत किलातम में चेकडैम निर्माण के लिए ₹95.49 लाख।
चंपावत विस क्षेत्र में हनुमान मंदिर मेला स्थल लधौली ऐड़ी, कालूखाण एवं फुटलिंग कालूखाण के सौंदर्यीकरण हेतु ₹81.50 लाख।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
