देहरादून। हत्या, बलात्कार, खनन और बढ़ते अपराधों के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पीसीसी मुख्यालय से राजभवन की ओर मार्च निकाला और भाजपा सरकार पर जोरदार नारेबाजी की।
करन माहरा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में अफसरशाही बेलगाम हो गई है और भ्रष्टाचार चरम पर है। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में खनन माफिया बेलगाम हो चुके हैं। इस मौके पर विधायक प्रीतम सिंह, सुमित हृदयेश, आदेश चौहान, ज्योति रौतेला, अलका पाल और हीरा सिंह बिष्ट ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
राजभवन की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया और बल प्रयोग कर कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सड़क पर ही धरना देकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
