हर्षिल घाटी में दोपहर बाद बारिश, तेलगाड नदी उफान पर
हर्षिल घाटी में रविवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश के चलते तेलगाड नदी एक बार फिर उफान पर आ गई। अचानक पानी बढ़ने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पूरे बाजार और गांव को खाली करवाना शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में बड़े-बड़े बोल्डर आने के कारण भागीरथी का प्रवाह रुकने और झील का जलस्तर बढ़ने का खतरा बन गया है। इसके चलते भागीरथी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। सुरक्षा के मद्देनज़र नदी किनारे बने होटल, आवासीय भवन, जीएमवीएन गेस्ट हाउस और पुलिस थाना खाली करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, पहले तेलगाड का पानी गंगोत्री हाईवे पर जमा मलबे की ओर बहा और बाद में कई बार पानी के साथ मलबा आने से यह आर्मी कैंप और भागीरथी नदी की ओर बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि धराली क्षेत्र में खीरगंगा का मलबा लगातार आता रहा, जबकि तेलगाड में जमा मलबा और बोल्डर ऊपरी हिस्से में ही अटके हुए थे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
