उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना को अभी कुछ ही दिन हुए थे कि चमोली के थराली तहसील में शुक्रवार देर रात बादल फटने की खबर सामने आ गई। क्षेत्र में 90 परिवार प्रभावित हुए हैं। आज मुख्यमंत्री धामी आज जायजा लेंगे। राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है
डीएम ने किया आपदा प्रभावित चेपड़ो बाजार का निरीक्षण
पिछले 36 घंटो से लगातार आपदा स्थल पर पंहुच कर जिलाधिकारी संदीप तिवारी थराली में आपदा क्षेत्र का निरीक्षण कर रहें है। उन्होंने चेपड़ो बाजार का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। तत्काल व्यवस्था के रूप में उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को भोजन, स्वच्छ पेयजल,रहने की व्यवस्था तथा आवश्यक चिकित्सीय सुविधा सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
सीएम ने प्रभावित लोगों से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया
मुख्यमंत्री ने कुलसारी में बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण करते हुए प्रभावित लोगों से व्यवस्थाओं और यहां पर मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए।
आपदा प्रभावितों ने सीएम से जताई नाराजगी
स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे सीएम धामी के सामने आपदा प्रभावितों ने नाराजगी जलाई।
सीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया
आपदा प्रभावितों से मिलने के बाद सीएम धामी ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
सीएम ने आपदा प्रभावितों को दिए राहत राशि के चेक
आपदा प्रभावितों से मिलने के बाद सीएम ने उन्हें राहत राशि के चेक भी दिए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
