वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है। पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने 369 पारियों में 351 छक्के जड़े हैं और लंबे समय तक इस सूची में टॉप पर रहे, लेकिन अब इस लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तेजी से करीब पहुंच चुके हैं। वनडे क्रिकेट में भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली का दबदबा लगातार कायम है। जहां रोहित स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सबसे बड़े हिटर साबित हुए हैं, वहीं विराट ने अपनी पारी से भारत को जिताने का सिलसिला बरकरार रखा है। इन दोनों के रिकॉर्ड्स यह दिखाते हैं कि क्यों इन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और वनडे के समीकरण से फिलहाल दोनों को बाहर करना क्यों मुश्किल है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि चयनकर्ता रोहित और कोहली दोनों से एशिया कप के बाद उनके वनडे करियर को लेकर बात करेंगे। वहीं, श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी जा सकती है।

स्पिनर्स के खिलाफ रोहित का हिटमैन अवतार
स्पिन गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। हिटमैन ने अब तक स्पिनर्स के खिलाफ 114 सिक्स जड़े हैं और इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल (108) और एबी डिविलियर्स (98) जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा है। धोनी (91) और अफरीदी (89) भी इस लिस्ट में मौजूद हैं, लेकिन रोहित की खासियत है कि वह धीमी गेंदबाजी पर भी उतने ही घातक दिखते हैं जितने तेज गेंदबाजों पर।

खिलाड़ीछक्के
रोहित शर्मा114
क्रिस गेल108
एबी डिविलियर्स98
एमएस धोनी91
शाहिद अफरीदी89
इयोन मॉर्गन88
ग्लेन मैक्सवेल88
खिलाड़ीछक्के
रोहित शर्मा114
क्रिस गेल108
एबी डिविलियर्स98
एमएस धोनी91
शाहिद अफरीदी89
इयोन मॉर्गन88
ग्लेन मैक्सवेल88

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *