प्रदेश की 12 जिला पंचायतों को आज जिला पंचायत अध्यक्ष और 89 ब्लॉक को ब्लॉक प्रमुख मिल जाएंगे। इनमें से छह जिलों में जिपं अध्यक्ष का चुनाव होना है। एक में हाईकोर्ट की रोक के चलते घोषित नहीं होगा

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की खुली गुंडागर्दी: हरीश रावत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की खुली गुंडागर्दी सामने आई है। कांग्रेस पार्टी के समर्थन में वोट डालने जा रहे जिला पंचायत सदस्यों को गुंडागर्दी के बल पर उठाया गया। हरीश रावत ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा, नैनीताल हमारी शान है। यहां की जिला पंचायत का एक अभूतपूर्व व सम्मानजनक इतिहास रहा है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को भाजपा ने गुंडागर्दी के दम पर कब्जाने का प्रयास किया। पूर्व विधायक संजीव आर्य के साथ मारपीट की गई। साथ ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को धक्का दिया गया। पूरे उत्तराखंड को भाजपा के इस गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठानी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग का दायित्व है कि वोट डालने से वंचित जिला पंचायत सदस्यों से वोट डलवाए जाएं।

चमोली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने दिया त्यागपत्र

पंचायत चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए चमोली में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को त्याग पत्र भेजते हुए मुकेश नेगी ने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित सदस्यों के पर्याप्त संख्याबल के बावजूद जनपद चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख जीत दर्ज करने में असफल रहे। किसी भी पदाधिकारी एवं निर्वाचित सदस्यों पर कोई दोषारोपण न करते हुए मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं और नैतिकता के आधार पर चमोली जनपद के कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद से त्यागपत्र देता हूं।

सीएम धामी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को दी बधाई

सीएम धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों दौलत सिंह बिष्ट जी (चमोली), रचना बुटोला जी (पौड़ी), हेमा गैड़ा जी (अल्मोड़ा), पूनम कठैत जी (रुद्रप्रयाग) और शोभा आर्य (बागेश्वर) की ऐतिहासिक विजय पर बधाई व शुभकामनाएं  दी। भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों ने 11 में से 10 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। यह उपलब्धि जनता के विश्वास, संगठन की शक्ति एवं सतत जनसेवा के संकल्प का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनन्त शुभकामनाएं दी।

नैनीताल मेंडीएम दोबारा चुनाव कराने का प्रस्ताव भेजेंगी

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर हुए बवाल के बाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में डीएम वंदना सिंह ने कहा कि वे चुनाव आयोग को दोबारा चुनाव कराए जाने का प्रस्ताव भेजेंगी।

सुखविंदर कौर बनीं देहरादून जिपं अध्यक्ष

देहरादून जिला पंचायत में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुखविंदर कौर और उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह विजयी हुए हैं। सुखविंदर कौर को 17 वोट मिले जबकि भाजपा की मधु चौहान को 13 वोट ही मिल पाए। इसके अलावा अभिषेक अभिषेक सिंह को 18 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 12 वोट मिले

पौड़ी  में ये बने ब्लॉक प्रमुख

  • ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल बनी बीना राणा
  • ब्लॉक प्रमुख जहरीखाल बने रणवीर सजवाण
  • ब्लॉक प्रमुख दुगड़डा बने सूरज सिंह
  • ब्लॉक प्रमुखों नैनीडांडा बने प्रकीण नेगी

टिहरी में कांग्रेस के मान सिंह रौतेला बने जिला पंचायत उपाध्यक्ष

टिहरी में कांग्रेस के मान सिंह रौतेला बने जिला पंचायत उपाध्यक्ष। मान सिंह को 26 और भाजपा के हुकम सिंह को 15 मत मिले। चार मत अवैध घोषित किए गए। टिहरी में भाजपा की इशिता सजवाण पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध बन गई थी। लेकिन अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज करने वाली भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव हार गई है। उपाध्यक्ष पद पर मान सिंह की जीत से कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक में भाजपा के राजीव कंडारी ब्लॉक प्रंमुख चुने गए हैं। कंडारी को 28 मत मिले हैं। जबकि निर्दलीय राजेंद्र बिष्ट को 12 वोट पड़े। ज्येष्ठ प्रमुख पर प्यार सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की है, उन्हें 18 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी नित्यानंद कोठियाल को 11 और प्रियंका को कुल सात वोट मिले हैं। वहां कनिष्ठ प्रमुख पद पर कृष्णा देवी ने जीत दर्ज की है। उन्हें 17 वोट मिले हैँ। जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुरेंद्र को 11 और पूनम को 10 वोट मिले हैं। प्रतापनगर में भी भाजपा की मनीषा पंवार ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई है।  नरेंद्रनगर ब्लॉक में भी बीजेपी की दीक्षा राणा बनी ब्लॉक प्रमुख।

रुद्रप्रयाग में पूनम कटैत बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

रुद्रप्रयाग में भाजपा की पूनम कटैत बनी जिला पंचायत अध्यक्ष। वहीं, उखीमठ में कांग्रेस के पंकज शुक्ला और विनीता चमोली बने ब्लॉक प्रमुख।

चमोली में ये बने ब्लॉक प्रमुख 

  • दशौली से विनीता देवी बीजेपी
  • नन्दानगर से हेमा देवी बीजेपी
  • पोखरी से राजी देवी कांग्रेस
  • ज्योतिर्मठ से अनूप नेगी कांग्रेस।

दौलत बिष्ट बने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष

चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। चमोली में बीजेपी के दौलत बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *