उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यहां भारी भीड़ जमा होने के कारण भगदड़ मच गई। साथ ही मार्ग पर हाईवोल्टेज लाइन के तार टूटने से करंट फैलने की जानकाीर मिली है। इस वजह से भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। भगदड़ में करीब 30 श्रद्धालु बुरी तरह से जख्मी हो गए।
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक बिजली का हाई वोल्टेज तार गिर गया। करंट फैलने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे शामिल हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हमें करीब 9 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि मनसा देवी मार्ग भगदड़ होने से कुछ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस टीम पहुंची। करीब 35 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह लोगों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करंट फैलने की अफवाह के चलते भगदड़ हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ गंभीर अवस्था वाले मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि करंट आने की अफवाह के कारण भगदड़ मची। पुलिस जांच कर रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
