अलवर के लक्ष्मणगढ़ के बिचगांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए कांवड़ियों से भरे ट्रक में करंट दौड़ने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने लक्ष्मणगढ़-मुंडावर रोड पर जाम लगा दिया। 6 गंभीर घायलों को अलवर रेफर किया गया है। अलवर के लक्ष्मणगढ़ में बुधवार सुबह 7:30 बजे उपखंड क्षेत्र के बिचगांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब कांवड़ियों से भरे ट्रक में हाईटेंशन लाइन से करंट दौड़ गया। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तहर झुलस गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लक्ष्मणगढ़-मुंडावर रोड पर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार कांवड़ लेकर लौट श्रद्धालुओं का ट्रक हाईटेंशन लाइन से टच हो गया था। हादसे में झुलसे 6 लोगों को अलवर रेफर किया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर है। बिचगांव के लोगों ने बताया कि एक बड़े ट्रक में कांवड़िए गांव में बुधवार सुबह पहुंचे थे। तभी 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में ट्रक आ गया। इससे ट्रक में हाईवेल्टेज करंट फैल गया। हादसे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इस दर्दनाक हादसे में गोपाल (22) पुत्र लालाराम निवासी बिचगांव व सुरेश प्रजापत (40) पुत्र कजोड़ीराम निवासी बिचगांव की मौत हो गई। वहीं गांव के छह कांवड़िये गंभीर हैं। जिनको अलवर रेफर किया है। अन्य झुलसे हुए कांवड़ियों को लक्ष्मणगढ़ और गढ़ीसवाईराम के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *