काशीपुर – इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर के अधिष्ठापन समारोह का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय होटल में उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने क्लब की अध्यक्ष और डॉ. निमिषा अग्रवाल ने सचिव का पदभार ग्रहण किया। समारोह में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. सुरुचि सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट एडिटर प्राची अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा हरियाली तीज का उल्लासपूर्ण आयोजन भी किया गया, जिसमें ऋतु गुप्ता को “तीज क्वीन” चुना गया। इसके साथ ही क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई:
- आईपीपी: मोनिका अग्रवाल
- उपाध्यक्ष: ऋचा अग्रवाल
- आईएसओ: पूनम जोशी
- कोषाध्यक्ष: रुपाली अग्रवाल
- एडिटर: निशा अरोरा
- संयुक्त सचिव: डॉ. नवप्रीत सहोता
एक्जीक्यूटिव टीम में नीलम घई, रेनू रावल, स्वाति गर्ग, शोभा सिंघल, नेहा अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, डॉ. मौल श्री अग्रवाल एवं रंजीता कौर को शामिल किया गया।
इस अवसर पर तीन नए सदस्यों — मंजू अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल और रुपिन गुप्ता — ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। निवर्तमान अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष ने वर्ष 2024-25 की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और प्राप्त पुरस्कारों की जानकारी साझा की।
मुख्य अतिथि डॉ. सुरुचि सक्सेना ने क्लब द्वारा शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक मुद्दों पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान “सिद्धहस्ता” नामक न्यूजलेटर का विमोचन भी एडिटर निशा अरोरा द्वारा किया गया। संचालन पूजा अग्रवाल ने किया।
इस समारोह में नीलम घई, रचना गर्ग, सीमा गोयल, शिल्पी सिंघल, स्मृति अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल और मनीषा अरोरा सहित अनेक सदस्याएं मौजूद रहीं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
