कुछ स्कूलों में बच्चों ने गीता का श्लोक पढ़ा तो कुछ जगह नहीं। दरअसल, इस संबंध में कुछ स्कूलों तक लिखित आदेश नहीं पहुंचा। यही वजह रही कि कुछ स्कूलों में प्रार्थना सभा में गीता का श्लोक नहीं सुनाया गया। शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद भी सभी स्कूलों में बच्चों को गीता का श्लोक पढ़ाने और सुनाने का आदेश नहीं पहुंचा। ऐसे में मंगलवार को कुछ स्कूलों में बच्चों को इसे पढ़ाया व सुनाया गया तो कुछ में नहीं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के निर्देश के बाद देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ आदि जिलों के स्कूलों में बच्चों को प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को गीता का श्लोक सुनाया। उन्होंने बच्चों को इसका अर्थ समझाते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण की जानकारी दी, लेकिन टिहरी जिले में इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं मिला। यही वजह रही कि कुछ स्कूलों में प्रार्थना सभा में गीता का श्लोक नहीं सुनाया गया। राजकीय इंटर कालेज नागणी के शिक्षक मनजीत सिंह ने बताया कि प्रार्थना सभा के समय छात्र-छात्राओं को गीता के श्लोक सुनाएं जाने एवं उसका अर्थ बताएं जाने की उन्हें मौखिक जानकारी है, लेकिन अभी तक विद्यालय को लिखित में कोई आदेश नहीं मिला। इस संबंध में आदेश मिलने पर उसका पालन किया जाएगा। हालांकि जिले के जिला शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह बताते हैं कि इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया गया था। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को बच्चों को प्रार्थना सभा के दौरान गीता का श्लोक सुनाने व इसका अर्थ बताने का निर्देश दिया गया है। 17 जुलाई से सभी स्कूल निर्देश का पालन करेंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
