जीएसटी को लेकर प्रत्येक माह की 16 तारीख को करदाता व्यापारियों से संवाद किया जाएगा। केंद्रीय वस्तु व सेवा कर विभाग की ओर से जीएसटी पर आज से ई-चौपाल की शुरूआत की जाएगी। इसमें करदाता व्यापारियों की टैक्स संबंधित शिकायतों को ऑनलाइन व ऑफलाइन सुनीं जाएगी। केंद्रीय वस्तु व सेवा कर विभाग की ओर से जीएसटी पर आज से ई-चौपाल की शुरूआत की जाएगी। इसमें करदाता व्यापारियों की टैक्स संबंधित शिकायतों को ऑनलाइन व ऑफलाइन सुनीं जाएगी। बुधवार को जीएसटी आयुक्त कार्यालय में प्रधान आयुक्त शुभ चिंतन ई-चौपाल की शुरूआत करेंगे। विभाग ने ई-चौपाल के प्रत्येक महीने की 16 तारीख तय की है। दोपहर तीन बजे से पांच बजे से शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। ई-चौपाल में केंद्रीय जीएसटी के वरिष्ठ अधिकारी शिकायतों की सुनवाई कर मौके पर समाधान करेंगे। चौपाल के लिए करदाता व्यापारी महीने की 1 से 10 तारीख तक ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
