हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु काशीपुर यातायात पुलिस द्वारा विशेष यातायात योजना लागू की जा रही है। यह योजना दिनांक 17 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक, यानी शिवरात्रि तक प्रभावी रहेगी।

इस दौरान निम्नलिखित मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा:

🔸 धामपुर (जनपद बिजनौर) की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहन नादेही और धर्मपुर बॉर्डर से आगे नहीं जा सकेंगे।
🔸 ठाकुरद्वारा की दिशा से आने और जाने वाले भारी वाहन सूर्या चौकी से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
🔸 मुरादाबाद और टांडा की ओर से भारी वाहन पैगा चौकी से आगे नहीं आ सकेंगे।
🔸 दढ़ियाल से आने-जाने वाले भारी वाहनों को लोहिया पुल से आगे अनुमति नहीं होगी।
🔸 रामनगर की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहन प्रतापपुर चौकी से आगे नहीं बढ़ सकेंगे।
🔸 हल्द्वानी से बाजपुर होते हुए आने वाले भारी वाहनों को वरहैनी चौराहे से आगे प्रतिबंधित किया गया है।
🔸 मोतियापुरा से गदरपुर की ओर आने-जाने वाले भारी वाहन मसीत और मोतियापुरा से आगे नहीं जा सकेंगे।
🔸 नवाबगंज से गदरपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को महतोष मोड़ से आगे रोका जाएगा।

🛑 विशेष ध्यान दें:
✔️ आवश्यक सेवाओं जैसे दूध, गैस, फल, सब्जी, पेट्रोलियम पदार्थ इत्यादि को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
✔️ खनन सामग्री का परिवहन इस अवधि में पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

🚛 भारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:
टोल प्लाजा कुण्डा (थाना कुण्डा), प्रतापपुर (थाना काशीपुर), लोहियापुल, नेफा बॉर्डर (थाना आईटीआई), दोराहा और छुई मोड़ (थाना बाजपुर), 7Heaven होटल (थाना केलाखेड़ा), मोतियापुरा और महतोष (थाना गदरपुर) – इन सभी स्थानों पर भारी वाहनों को रोका और वहीं पार्क किया जाएगा।

एंकर समापन:
काशीपुर यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों और आम जनता से अपील करती है कि वे इस यातायात योजना का पूर्णतः पालन करें और शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा तथा सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *