आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए दर्जनों लोग — काशीपुर
काशीपुर से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां आज आजाद समाज पार्टी की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के कुमाऊं प्रभारी श्री लेखराज गौतम, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और जिला प्रभारी समर खान अपनी पूरी टीम के साथ काशीपुर के PWD गेस्ट हाउस पहुंचे।
PWD गेस्ट हाउस में आज माहौल पूरी तरह से राजनीतिक ऊर्जा से भरा रहा, जहां दर्जनों लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में सबसे पहले डॉक्टर एम. ए. राहुल और उनकी टीम द्वारा कुमाऊं प्रभारी लेखराज गौतम, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और जिला प्रभारी समर खान का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इसके पश्चात डॉक्टर एम. ए. राहुल के नेतृत्व में कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर कमर अब्बास साहब, सकलानी नाज़िम, मंसूरी साहब, पूर्व पार्षद प्रत्याशी तबरेज़ सिद्दीकी, मुस्तकीम आलम, तनवीर सिद्दीकी समेत दर्जनों लोग पार्टी में शामिल हुए।
पार्टी नेताओं का कहना था कि…
इस ऐलान के साथ पार्टी को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मज़बूती मिलेगी और समाज के वंचित वर्गों की आवाज़ को और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा।
आज का यह आयोजन काशीपुर में आजाद समाज पार्टी के विस्तार और मजबूत संगठनात्मक ढांचे की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने “जय भीम” के नारों के साथ सामाजिक न्याय और समता के संकल्प को दोहराया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com