मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश पहुंचकर जनपद रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से प्रत्येक घायल की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित व त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने घायलों एवं उनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स, ऋषिकेश लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
