काशीपुर। कोतवाली पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार शाम एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत शाम 6 बजे कोतवाली परिसर से हुई, जिसका नेतृत्व क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक कुमार और कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

रैली कोतवाली से चलकर महाराणा प्रताप चौक पहुंची, जहां सीओ दीपक कुमार ने उपस्थित लोगों को नशा न करने और समाज में इसके दुष्प्रभावों से दूर रहने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात रैली मुख्य बाजार होते हुए मौ किला, अल्लीखां और शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई पुनः कोतवाली परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

इस रैली में खालसा फाउंडेशन से जगमोहन सिंह बंटी, पार्षद अब्दुल कादिर, सामाजिक कार्यकर्ता वैशाली गुप्ता, सीमा सागर सहित पुलिस के निरीक्षकगण, सीपीयू प्रभारी, कांस्टेबल, आम नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

पुलिस द्वारा इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना था।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *