काशीपुर।उत्तराखंड कांग्रेस ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर पार्टी की प्रदेश प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा की सहमति से राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इन प्रभारियों को पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ और सक्रिय कांग्रेस नेताओं को प्रभारी बनाया गया है, ताकि चुनावी रणनीति को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।
जिन नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
खटीमा से विधायक हरीश धामी
रुद्रप्रयाग के लिए पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी
चंपावत से विधायक आदेश चौहान
हल्द्वानी में अलका पाल
जसपुर में जितेंद्र सरस्वती
लोहाघाट से विधायक सुमित हिरदेश
द्वाराहाट में कैलाश पंत
जागेश्वर में पूर्व विधायक हिमेश खाकरबाल और प्रशांत भैसोड़ा
सल्ट में महेश आर्य
बाजपुर में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन
सभी जिला और विधानसभा प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक समन्वय स्थापित करें और वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ मिलकर पंचायत चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दें। पार्टी की मंशा है कि हर स्तर पर रणनीतिक कार्ययोजना बनाकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित किया जाए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
