पैराग्लाइडिंग करते हुए अपने जन्मदिन का केक काटने का काव्या का सपना उनके पिता ने पूरा किया। अद्भुत अनुभव ने उसके जन्मदिन को यादगार बना दिया। गुरुग्राम की 14 वर्षीय साहसी बिटिया काव्या यादव ने इस बार अपना जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाया। ट्रैकिंग और राफ्टिंग जैसे रोमांचक शौकों की शौकीन काव्या ने अपने 14वें जन्मदिन पर आकाश में उड़ान भरने का सपना पूरा किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सुशांत लोक, गुरुग्राम में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली काव्या ने हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र में अपने पिता नरेंद्र यादव के साथ मिलकर पावर्ड पैराग्लाइडिंग की। नरेंद्र यादव खुद एक अनुभवी एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्सपर्ट हैं और एक एयरोस्पोर्ट्स कंपनी से जुड़े हुए हैं। वह वर्षों से हरिद्वार में पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। बेटी की इस ख्वाहिश को उन्होंने न केवल प्रोत्साहित किया, बल्कि उसके साथ खुद भी उड़ान भरी।

काव्या के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास
काव्य का जन्मदिन 4 जुलाई को है, लेकिन इस दौरान बारिश के चलते वह अपना यह शौक पूरा नहीं कर सकती थी, जिस वजह से उसने अपना जन्मदिन पहले मनाने का निर्णय लिया। पैराग्लाइडिंग करते हुए काव्या के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। इस अद्भुत अनुभव ने न सिर्फ उसके जन्मदिन को यादगार बना दिया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि बेटियां अब सिर्फ सपने नहीं देखतीं, उन्हें खुली उड़ान में बदल भी देती हैं। पिता नरेंद्र पहले एक विमान इंजीनियर और वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस (CPL) धारक थे। अब वे पैराग्लाइडिंग और पैरामोटरिंग जैसी एयरो-एडवेंचर गतिविधियों को अपने करियर और शौक, दोनों रूप में करते हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *